चिकित्सा सुविधा

Last updated on: 10 March, 2026

पारादीप पोर्ट अथॉरिटी हॉस्पिटल एक आईएसओ 9001:2015 प्रमाणित 64 बिस्तरों वाला मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल है जो निम्नलिखित को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता है:
  • पोर्ट अथॉरिटी के कर्मचारी और उनके आश्रितों के लिए नि:शुल्क।
  • सेवानिवृत्त कर्मचारियों और उनके जीवनसाथियों के लिए नि:शुल्क।
  • सीएसएफ कर्मियों और उनके आश्रितों के लिए नि:शुल्क।
  • केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए भुगतान के आधार पर।
  • आम जनता के लिए भुगतान के आधार पर।
  • पोर्ट उपयोगकर्ता और लाभार्थी के लिए भुगतान के आधार पर।

उपलब्ध सुविधाएँ:

  • लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की सुविधा सहित दो सुसज्जित ऑपरेशन थिएटर।
  • रोगियों का कंप्यूटरीकृत रिसेप्शन एवं पंजीकरण।
  • रोगियों का कंप्यूटरीकृत रिसेप्शन एवं पंजीकरण।
  • डिजिटल एक्स-रे, अल्ट्रासोनोग्राफी एवं इकोकार्डियोग्राफी सहित पूर्ण सुसज्जित रेडियोलॉजी यूनिट।
  • नवीनतम एवं आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित प्रयोगशाला।
  • निर्धारित दवाओं के उचित भंडारण हेतु सभी सुविधाओं सहित कंप्यूटरीकृत औषधि भंडार एवं फार्मेसी।
  • नवीनतम उपकरणों सहित फिजियोथेरेपी यूनिट।
  • विशेषीकृत दंत चिकित्सा इकाई।
  • पूर्णतः कार्यशील बायो-मेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली।
  • एचआईवी/एड्स हेतु एफआईसीटीसी।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन के दिशानिर्देशों तथा भारत सरकार के संशोधित टीकाकरण कार्यक्रम के अनुसार टीकाकरण।
  • रेफरल सुविधाओं सहित सुपर स्पेशलिस्ट परामर्श।
  • नवीनतम उपकरणों के साथ व्यावसायिक स्वास्थ्य जांच।
  • एंबुलेंस सेवा सहित चौबीसों घंटे कैजुअल्टी सुविधा।